हड्डी घुटने के दर्द पर हड्डी के लिए सबसे अच्छा इलाज क्या है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 16:27

घुटनों के दर्द में अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगी राहत -

मेथी दाने (Fennel Seed)

दर्द से राहत पाने के लिए मेथी दाने (Fennel Seed) का इस्तेमाल करें. इसके लिये आधा चम्मच मेथी दाने का पाउडर खाना खाने के बाद सुबह-शाम गर्म पानी से खाएं. अगर आप चाहें तो रात में आधा चम्मच मेथी दाने को आधा गिलास पानी में भिगो दें. सुबह खाली पेट इसको चबाकर खाएं, और पानी भी पियें, आराम मिलेगा.

हल्दी दूध (Turmeric Milk)

घुटनों या अन्य जोड़ों के दर्द में हल्दी दूध का सेवन भी काफी आराम देता है. एक ग्लास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर, रात को सोने से पहले पीने से दर्द से राहत मिलती है. हल्दी पाउडर की जगह अगर आप कच्ची हल्दी को पीसकर दूध में मिलाकर पीते हैं, तो और भी जल्दी आराम मिलता है.

अदरक (Ginger)

अदरक का प्रयोग भी घुटनों के दर्द से आराम दिलाता है. इसका इस्तेमाल सर्दी के दिनों में ज़रूर करना चाहिए. चाय, सब्ज़ी, चटनी और अचार के माध्यम से अदरक का सेवन प्रतिदिन ज़रूर करते रहें. ये केवल घुटनों के दर्द के लिए ही फायदेमंद नहीं है, बल्कि अन्य जोड़ों के दर्द और सूजन के साथ खांसी-ज़ुकाम और सांस रोग में भी राहत देती है.

एलोवेरा (Aloe Vera)

घुटनों के दर्द और अन्य जोड़ों के दर्द में ऐलोवेरा फायदा पहुंचाता है. दर्द होने पर एलोवेरा का गूदा (Pulp) निकाल कर उसमें हल्दी पाउडर मिलाकर, गर्म करके, दर्द वाली जगह पर बांधना चाहिए. इससे दर्द और सूजन में जल्दी आराम मिलता है.

तुलसी का रस (Basil juice)

दर्द चाहें घुटने में हो या फिर शरीर के किसी अन्य जोड़ में, तुलसी के रस का सेवन बहुत फायदा पहुंचाता है. इसके लिए एक चम्मच तुलसी के पत्तों का रस निकालिये और उसको एक गिलास गुनगने पानी में मिलाकर पीजिये. ऐसा प्रतिदिन करने से दर्द में आराम मिलेगा.

शहद और घी के साथ त्रिफला (Honey, Ghee with Triphala)

शहद के साथ त्रिफला पाउडर का सेवन करने से घुटने के दर्द से आराम मिलता है.आधा चम्मच त्रिफला पाउडर को एक चम्मच शहद में मिलाएं. साथ ही इसमें आधा चम्मच देशी घी भी मिलाएं. हर रोज़ सुबह इसका सेवन करने से दर्द में आराम मिलता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info